वैसे तो आयुर्वेद का सबसे बड़ा लाभ यही है कि इससे रोगों का निवारण हो सकता है। लेकिन आयुर्वेदिक इलाज के कुछ विशेष फायदे भी होते हैं, जैसे:
- आयुर्वेद से लोगों को यह जानने में मदद मिलती है कि किस प्रकार का भोजन, रंग, सुगंध, आवाज और स्पर्श उनके शरीर और मन में संतुलन और सामंजस्य की स्थिति पैदा करता है। जब शरीर और मन सामंजस्य में होते हैं, तो शरीर की सामान्य अवस्था बहाल होती है और यह स्वस्थ हो जाता है।
- आयुर्वेदिक चिकित्सा का मुख्य लाभ यह भी है कि इनमें कोई हानिकारक तत्व नहीं होते हैं और इनका उपयोग करना काफी सुरक्षित होता है।
- आयुर्वेद हजारों वर्षों से एक भरोसेमंद और प्रामाणिक उपचार बना हुआ है। इसलिए अन्य उपलब्ध चिकित्सा विकल्पों की तुलना में आयुर्वेद के पास रोगों के इलाज का सबसे अधिक अनुभव है। यह भी इसका एक बहुत बड़ा लाभ है।